बाढ़ की धार के कारण प्रशासन ने दिया गांव खाली करने का आदेश।

दरभंगा: तेज़ बारिश और नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण कोशी और कमला बलान की सभी नादियां पूरी उफान पर है और जलस्तर में काफी बृद्धि हो जाने से बाढ़ का पानी बिरौल अनुमण्डल के रिहायशी इलाकों में फैल गया है।
बाढ़ से हालात इस कदर बेकाबू हो गया है कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बिडिओ राकेश रोशन ने विशनिया मुसहरी टोला को खाली करने का आदेश दिया है। यहां के स्कूलों व पीएचसी मे पहले से पानी पसरा हुआ है। लोग मवेशी के साथ फंसे हुए हैं।
सरकारी नावों की कमी साफ़ देखी जा रही है। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन के लोग गावँ का भ्रमण कर पूरे गाँव को खाली करने का निर्देश दे तो दिया है लेकिन अब लोगो की समस्या यह है कि वह बिना प्रशासन की मदद से गावँ भी खाली नहीं कर सकते ।
बता दें कि दरभंगा का यह प्रखण्ड बाढ़ के कारण हमेशा प्रशासन के लिए सिरदर्द रहा है। कारण यह भी कि पूरा इलाका कमला व कोशी से घिरा है।प्रत्येक साल इस प्रखण्ड में लाखों की क्षति होती है। भौगोलिक बनावट के कारण भी ज्यादा दंश झेलना पड़ता है।

