Home Featured बिल संशोधन से नाम-संशोधन तक, बहादुरपुर में लगेगा समाधान शिविर।
Featured - मुख्य - September 24, 2025

बिल संशोधन से नाम-संशोधन तक, बहादुरपुर में लगेगा समाधान शिविर।

Lदरभंगा: नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के पत्रांक 1186, दिनांक 24.09.2025 के आलोक में बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय में 25 सितम्बर को एक दिवसीय ‘उपभोक्ता समाधान शिविर’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिल सुधार, नाम-संशोधन, कनेक्शन/लोड परिवर्तन और मीटर संबंधी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।

Advertisement

आदेश में संबंधित अभियंताओं व शाखा अधिकारियों को हेल्पडेस्क, भीड़-प्रबंधन तथा काउंटर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिकतम मामलों का त्वरित समाधान हो सके।

Advertisement

कनीय विद्युत अभियंता, गौरव कुमार ने बताया “यह शिविर 25 सितम्बर को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय के जनप्रतिनिधि भवन में आयोजित होगा। लक्ष्य है कि बिल विवाद, मीटर व कनेक्शन से जुड़ी अधिकतर शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया जाए। उपभोक्ता उपभोक्ता संख्या, नवीनतम बिल और पहचान पत्र साथ लेकर आएं, जिससे प्रक्रिया सुचारु रहे।

Advertisement

Share