Home Featured 5 अगस्त को बहादुरपुर में प्रशांत किशोर की जनसभा, बरुआरा दुर्गा मंदिर प्रांगण में होगा आयोजन।
Featured - मुख्य - July 31, 2025

5 अगस्त को बहादुरपुर में प्रशांत किशोर की जनसभा, बरुआरा दुर्गा मंदिर प्रांगण में होगा आयोजन।

दरभंगा: बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आगामी 5 अगस्त को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा बहादुरपुर प्रखंड के बरुआरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी।

Advertisement

इस संबंध में 31 जुलाई को जन सुराज की जिला संगठन इकाई की ओर से बरुआरा में आयोजित प्रेसवार्ता में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष मो. आमिर हैदर ने बताया कि सभा से पूर्व प्रशांत किशोर का जिले के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं और आमजनों में सभा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। अनुमान है कि हजारों की संख्या में लोग इस जनसभा में शामिल होंगे।

Advertisement

सभा की तैयारी को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक रणनीति बनाई गई है। मो. आमिर हैदर ने जिलेवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बिहार में बदलाव की इस मुहिम को मजबूती दें।

Advertisement

बताते चलें कि बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत 20 मई को सारण जिले के सिताब दियारा से हुई थी। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करना है। यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर अगले 120 दिनों में राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और आम जनता से सीधा संवाद करेंगे।

Advertisement

प्रेसवार्ता के दौरान मो. शोएब खान, बिलटू सहनी, प्रतिभा सिंह, विप्लव चौधरी, रेखा देवी, निर्मल मिश्रा, प्रो. सुरेन्द्र मोहन यादव, भगवान ठाकुर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share