Home Featured बीके रोड के दुकानदारों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - April 18, 2025

बीके रोड के दुकानदारों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।

दरभंगा: लहेरियासराय बीके रोड पर दुकानदारों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर शांतिपूर्ण धरना दिया। नगर निगम व्यवसायी महासंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक नायक के नेतृत्व में विरोध हुआ। दुकानदारों का आरोप है कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लापरवाही कर रहा है और उन्हें डराने का काम कर रहा है।

Advertisement

धरने में शामिल दुकानदारों ने बताया कि नाला निर्माण के बाद नगर निगम नया बाजार भवन बनाएगा। इसमें 61 पीड़ित दुकानदारों को फिर से बसाया जाएगा, लेकिन पुल निर्माण विभाग उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं कर रहा है। उल्टा दुकानदारों को धमका रहा है।

Advertisement

दुकानदारों ने बताया कि दुकान संख्या 73 और 74 के सामने पुल निगम ने बड़ी-बड़ी मशीनें खड़ी कर दी हैं। सड़क काटने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जब दुकानदारों ने विरोध किया तो पुल निगम के कर्मचारियों ने झगड़ा किया। कहा कि वे कोर्ट के आदेश को नहीं मानते। दुकानदार दुकान खाली कर दें और भाग जाएं।

Advertisement

महासंघ का कहना है कि पहले नाला बने, तभी नगर निगम नया बाजार भवन का निर्माण शुरू कर सकेगा। कोर्ट ने आदेश दिया था कि छह महीने में नया बाजार भवन बन जाए। इसकी अंतिम समय सीमा 23 मार्च 2025 तय की गई थी। लेकिन अब तक नाला नहीं बना। न ही दुकानें बन पाईं। इससे दुकानदारों के फिर से सड़क पर आने की नौबत बन गई है।

Advertisement

पुल निगम के एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल तक नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहां दुकानदारों को समझा-बुझाकर धरना प्रदर्शन को शांत करवा कर आया हूं।

धरना स्थल पर पुल निगम के एसडीओ उत्तम कुमार और लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने पहुंच कर महासंघ से वार्ता किया और आश्वासन दिया गया कि 25 अप्रैल तक नाला का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

धरना में नीलांबर झा, नरसिंह यादव, मृत्युंजय झा, दीपक जयसवाल, प्रभाकर सिंह,शंकर तिवारी, शंकर चौधरी ,गिरजानंद झा, प्रवीण झा, सुमन गुप्ता, पंकज सोनी, दिनेश चौधरी, महेश चौधरी, मो.आशिक, मनोज चौधरी, पप्पू राय, बच्चा बाबू, शंभूनाथ ठाकुर, सुनील मंडल, संतोष खरगा, बिकाऊ चौधरी आदि सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे।

Share