Home Featured बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात।
Featured - मुख्य - November 24, 2024

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथ और शक्ति केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सुना गया।

Advertisement

बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के कुज्जी मोड़ अवस्थित बीजेपी मंडल कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। उपस्थित बीजेपी पूर्वी में मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा और नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है।आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को नि: शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं,राशन वितरण और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजनाएं चल रही हैं।

Advertisement
Share