बेनीपुर में विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा: बेनीपुर मध्य विद्यालय अंटोर में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि जगाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के विजन के तहत बच्चों को विज्ञान की बारीकियां सिखाई गई। वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से विज्ञान के गुण रहस्य को सहजता से सिखाते है । उक्त बातें प्रसिद्ध रक्षा वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा ने कहीं वह 10 स्कूली शिक्षकों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताएं। बता दें कि इस प्रकार की ट्रेनिंग का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इससे पहले 13 से 16 तथा 19 से 22 जुलाई तक मध्य विद्यालय होरलपट्टी हायाघाट में हुई थी यह ट्रेनिंग का आयोजन लाइव इन बॉक्स प्रोग्राम के अंतर गत कराया गया।

