
बेला महाविद्यालय में प्रो. देवचंद्र ठाकुर शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित।
दरभंगा: रमाबल्लभ जलान बेला महाविद्यालय में शासी निकाय के गठन हेतु शिक्षक प्रतिनिधि का निर्वाचन शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो. डॉ. नौशाद आलम की देखरेख में आयोजित इस प्रक्रिया में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निर्वाचन में भूगोल विभाग के प्रो. देवचंद्र ठाकुर ने 23 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की और शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। उनके विजयी होने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें माला पहनाकर स्वागत एवं बधाई दी गई।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह निर्वाचन पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया गया है, जिससे संस्था के विकास और सुशासन में शिक्षक प्रतिनिधि की भूमिका और सशक्त होगी। इस अवसर पर सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


