Home मुख्य बैठक में डीईओ ने बीइओ को हड़काया, जन शिकायतों को 24 घण्टे में निपटायें या कारवाई को रहें तैयार।
मुख्य - July 27, 2016

बैठक में डीईओ ने बीइओ को हड़काया, जन शिकायतों को 24 घण्टे में निपटायें या कारवाई को रहें तैयार।

IMG_20160728_054014_265

दरभंगा: जन शिकायत के मामलों को अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 24 घंटे में निबटाना होगा। उक्त निर्देश बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी व निगरानी विभाग के निरीक्षक ने बीईओ की बैठक में दिया। बीईओ निगरानी विभाग के मामलों को अगर 24 घंटे में निष्पादन नहीं करेंगे तो उन पर अनुशासनिक कार्रवाई के साथ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। डीईओ दीप नारायण यादव ने बैठक में उपस्थित बीईओ को जन शिकायत के मामलों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कार्य प्रणाली में सुधार लाने के साथ इसमें पारदर्शिता लाने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री के जनता दरबार के मामलों में बीईओ को तत्परता व निरपेक्षता से तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया गया। न्यायालयों में लंबित मामलों में बीईओ एमजेसी का निष्पादन शीघ्र व तत्परता से करें। बैठक में सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारियों के अलावा स्थापना डीपीओ संग्राम ¨सह भी उपस्थित थे। उन्होंने बीईओ को बैठक मे दिये गये आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने दोहराया कि इन आदेशों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई होगी।

Share

Leave a Reply