Home Featured भच्छी पैक्स की वार्षिक आमसभा संपन्न, किसानों को हर सुविधा दिलाने का संकल्प।
Featured - मुख्य - July 15, 2025

भच्छी पैक्स की वार्षिक आमसभा संपन्न, किसानों को हर सुविधा दिलाने का संकल्प।

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी गांव स्थित पैक्स गोदाम परिसर में मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को भच्छी पैक्स की वार्षिक आमसभा सह कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। पैक्स अध्यक्ष श्याम बाबू यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

Advertisement

पैक्स अध्यक्ष श्याम बाबू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसका ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इस वर्ष के कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की, जिसे समिति सदस्यों और आमंत्रित सदस्यों ने स्वीकार किया।

समाजसेवी कालीचरण यादव ने इस अवसर पर कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं का लाभ उन तक सही तरीके से पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

बैठक में सदस्यों के अधिकार और कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे अधिप्राप्ति, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना, खाद-बीज का लाइसेंस, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने और मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत सदस्यों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रत्याशी रंजीत कुमार यादव, समाजसेवी कालीचरण यादव, चंद्रवीर यादव, अजीत यादव, कृष्ण कुमार उर्फ दिलीप यादव, ओम बाबू यादव, जिवछ दास, रितेश यादव, अरविंद यादव, दशरथ यादव, शंकर यादव, लक्ष्मण यादव, चंदन कुमार यादव, जगदेव यादव, कार्यकारिणी सदस्य राम सुकुमार यादव, जगदेव दास, सीता देवी, फूल कुमारी देवी, पवन देवी, विने पासवान, श्याम प्रसाद यादव, लखिचंदर यादव, चनवीर यादव, प्रबंधक सिंटू कुमारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
Share