Home Featured भाजपा के छ: मंडलों के पदाधिकारियों के नाम की हुई घोषणा।
Featured - मुख्य - March 31, 2025

भाजपा के छ: मंडलों के पदाधिकारियों के नाम की हुई घोषणा।

दरभंगा: भाजपा जिला पूर्वी के अध्यक्ष आदित्य नारायण झा उर्फ मन्ना की अध्यक्षता में भाजपा केवटी पूर्वी -1/2 पश्चिमी-1/2 एवं सिंहवाड़ा पूर्वी -1/2 के मंडल अध्यक्षों के द्वारा केवटी के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा के डरहार स्थित निजी आवास पर उनकी उपस्थिति में बैठक कर छ: मंडल के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गयी।

Advertisement

इस मौके पर विधायक डॉ. झा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज बहुत ही सौभाग्य की बात हैं कि केवटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी छ: मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर घोषणा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मै उन्हें हृदयतल से उनके उज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं देता हूँ।

Advertisement

उन्होंने वहां उपस्थित मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीनों के बाद ही 2025 में ही विधानसभा चुनाव होने वाला हैं, जिसमें केवटी विधानसभा पूरे बिहार में कैसे अव्वल स्थान प्राप्त करे और कैसे 225 सीट प्राप्त हो जो हमलोगों के लिए एक चुनौती हैं। जिसे पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक टोली बनाकर मजबूती से कार्य करना अतिआवश्यक हैं। जिसमें अभी से ही रात दिन लग कर ठऊअ सरकार के द्वारा की जा रही अतिमहत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाना हैं।

Advertisement

इस दौरान जिला केवटी पूर्वी -1/2 के मंडल अध्यक्ष स्वप्न कुमार मिश्रा, सतीश कुमार यादव केवटी पश्चिमी- 1/2 के मंडल अध्यक्ष निर्भय कुमार,पवन कुमार निराला, सिंहवाड़ा पूर्वी-1/2 के मंडल अध्यक्ष नवीन राउत, उमेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष श्रवण मिश्र, डॉ. विनोद सिंह, जिला आईटी सेल संयोजक गुलशन चौधरी, मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिला महामंत्री संतोष पोद्दार एवं बहादुरपुर मंडल पूर्वी के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, मंडल महामंत्री विकास लाल देव एवं रमण कुमार झा आदि उपस्थित थे।

Share