Home Featured भाजपा नेताओं के बंद घर में 10 लाख से अधिक की चोरी,  जांच में जुटी पुलिस।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 11, 2025

भाजपा नेताओं के बंद घर में 10 लाख से अधिक की चोरी,  जांच में जुटी पुलिस।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आरएस टैंक नवटोलिया में गुरुवार की रात चोरों ने भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकद राशि, सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान सहित 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति उड़ा ली।

चोरी की यह वारदात पूर्व केंद्रीय मंत्री सह एमएलसी संजय पासवान, दरभंगा नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश के आवास में घटी है।जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य इन दिनों पटना स्थित अपने भांजे के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।

Advertisement

घर बंद पाकर चोरों ने पीछे के रोशनदान को तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पांच कमरों की आलमारी तथा संदूक का ताला तोड़ डाला। शुक्रवार सुबह दैनिक सफाई करने वाली महिला ने जब मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा, तो उसने शोर मचाया और परिजनों तथा पड़ोसियों को सूचना दी।सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री संजय पासवान व पूर्व मेयर अजय पासवान परिवार समेत दरभंगा लौट आए और बहादुरपुर थाना में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी ने सिटी एसपी अशोक कुमार और प्रभारी सदर एसडीपीओ सह ट्रैफिक डीएसपी प्रकाश कुमार को मौके पर भेज जांच का निर्देश दिया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभाऱी को जल्द मामले का खुलासा करने व चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों के साथ-साथ मोहल्लों की गलियों में भी नियमित गश्ती बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यह भी माना कि यदि पैट्रोलिंग प्रभावी होती, तो संभवत: यह वारदात टाली जा सकती थी।

Advertisement
Share