Home Featured भारत-पाक तनाव के बीच दरभंगा जंक्शन पर किया गया सघन जांच।

भारत-पाक तनाव के बीच दरभंगा जंक्शन पर किया गया सघन जांच।

दरभंगा: पाकिस्तान से तनाव के बीच दरभंगा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम सघन जांच अभियान चलाया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने पूरे दलबल के साथ स्टेशन परिसर में जांच की। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण दरभंगा स्टेशन हमेशा आतंकी खतरे के निशाने पर रहता है। इसी को देखते हुए पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

अभियान के दौरान यात्रियों के सामानों की मशीन से जांच की गई। महिला और पुरुष अधिकारी मौजूद रहे। हर यात्री का सामान खुलवाकर देखा गया। स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के यात्रियों की भी जांच की गई।

Advertisement

जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि ऊपर से आदेश मिला है कि एक-एक व्यक्ति की जांच की जाए। ताकि कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन में प्रवेश नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। दरभंगा रेलवे स्टेशन पूरी तरह सुरक्षित है। जीआरपी की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

Advertisement
Share