Home Featured भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट एवं फायरिंग।

भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट एवं फायरिंग।

दरभंगा: किरतपुर अंचल के कुबौल गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सघंर्ष हो गया। इसमें डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये।

Advertisement

जख्मी बैद्यनाथ यादव, सरोज ठाकुर, मुन्ना, बबन यादव, फसी मोहम्मद,महादेव यादव, कुंवर यादव, चंदन यादव आदि को उपचार के लिए किरतपुर स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना के सबंध में बताया गया है कि कुबौल गांव स्थित एक भूखंड पर कब्जा करने के लिए एक पक्ष की ओर सेबाहर से अपराधियों को बुलाया गया था। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisement

इस संबंध में पूछने पर जमालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट होने की जानकारी मिली है। थाने से पुलिस बल को घटनास्थल की ओर भेजा गया है।

Share