Home Featured मंडल अध्यक्षों पर सरकार की सोच को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी : सांसद।
Featured - मुख्य - December 30, 2024

मंडल अध्यक्षों पर सरकार की सोच को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी : सांसद।

दरभंगा: भाजपा विश्वास का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है। भाजपा देश की इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसके बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर के संगठन में भी काम करने का मौका मिलता है। मंडल अध्यक्ष संगठन की प्रमुख धूरी के रूप में नेतृत्व की नीतियों का क्रियान्वयन करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। इस लिए सभी मंडल अध्यक्षों को अपने पद और दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

Advertisement

सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र से आए विभिन्न मंडल अध्यक्षों के साथ मुलाकात करते हुए उपरोक्त बातें कही।

सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से बलभद्रपुर स्थित सांसद कार्यालय में पहुंचे विभिन्न अध्यक्षों को नए दायित्वों तथा नए वर्ष 2025 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की मूल ताकत दल का संगठन है। जिसमें मंडल अध्यक्षों की महती भूमिका है, इसलिए मंडल अध्यक्ष अपनी क्षमता को पहचाने।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर ने नेतृत्व संगठन और संवाद के आपसी समन्वय में मंडल अध्यक्षों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार की सोंच को संगठन के माध्यम से बुथ स्तर पर स्थापित करने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों के ऊपर ही होती है। इसलिए सरकार की सफलता और असफलता में इन अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Advertisement
Share