Home Featured मजदूरी के लिए दिल्ली जा रहे अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत।
Featured - मुख्य - March 22, 2025

मजदूरी के लिए दिल्ली जा रहे अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत।

दरभंगा: अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के दाथ पुरवारी टोल निवासी 50 वर्षीय फूलो राम की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। होली के बाद वह मजदूरी करने दिल्ली जा रहे थे। विद्यापतिनगर स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की तलाशी ली। पॉकेट से आधार कार्ड, छोटा मोबाइल और लाल रंग का बैग मिला। पुलिस ने मोबाइल में घर का नंबर देखा और कॉल किया। फोन मृतक की पुत्री ने उठाया। पुलिस ने घटना की जानकारी दी। खबर सुनते ही पुत्री रोने लगी। उसने मां रीना देवी को बताया। सूचना मिलते ही रीना देवी चीत्कार करने लगीं। उनकी चीख सुनकर ग्रामीण जुट गए। सदमे में रीना देवी बार-बार बेहोश हो रही थीं। फूलो राम अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गए।

Advertisement
Share