
मणींद्रनाथ झा ने संभाला सहायक निबंधन प्रबंधक महानिदेशक का कार्यभार।
दरभंगा: मणींद्रनाथ झा ने शुक्रवार को सहायक निबंधन प्रबंधक महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले वे शेखपुरा में जिला निबंधक पदाधिकारी थे। उससे पहले सीतामढ़ी में पदस्थापित थे। सीतामढ़ी से पहले दरभंगा जिला निबंधन कार्यालय में भी तीन साल से अधिक समय तक सेवा दे चुके हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने आम लोगों की सुविधा के लिए कई सराहनीय पहल की। जहां बैठने की व्यवस्था नहीं थी, वहां प्रतीक्षालय बनवाया। मुंशी के बैठने की व्यवस्था भी उन्होंने ही करवाई थी।


