Home Featured मनरेगा और अमृत सरोवर योजना के तहत हो रहे कार्यों की राज्य गुणवत्ता कमेटी ने की जांच।

मनरेगा और अमृत सरोवर योजना के तहत हो रहे कार्यों की राज्य गुणवत्ता कमेटी ने की जांच।

दरभंगा: राज्य गुणवत्ता अनुश्रवण कमेटी ने बहादुरपुर प्रखंड की मेकना बेदा, बरुआरा, उघड़ा, उघड़ा महपारा सहित कई पंचायतों में मनरेगा और अमृत सरोवर योजना के तहत चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

Advertisement

जांच दल में शामिल अधिकारी गोविंद और रंधीर कुमार सिंह ने मिट्टीकरण, मिट्टी-खरंजा, पेवर ब्लॉक, निजी तालाब की खुदाई, पुलिया निर्माण, पीसीसी ढलाई, खेल मैदान, पौधरोपण जैसे कार्यों की जांच की। अधिकारियों ने योजना स्थल पर मजदूरों और ग्रामीणों से बातचीत कर कार्यों की जानकारी ली।

Advertisement

पंचायत के रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक से अभिलेखों की जांच की। उन्होंने प्राक्कलन, मापी पुस्त और मास्टर रोल भी देखा। सभी पंचायतों में निरीक्षण के बाद अब जांच दल पटना में रिपोर्ट तैयार करेगा। यह जांच सांसद गोपालजी ठाकुर की ओर से संसद में मनरेगा योजना में अनियमितता को लेकर उठाए गए सवाल के बाद हो रही है।

Advertisement

दरभंगा संसदीय क्षेत्र के सभी प्रखंडों में यह जांच दो चरणों में होगी। जांच रिपोर्ट राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान लाइजनिंग ऑफिसर के रूप में बिरौल प्रखंड के पीओ विनीत झा, बहादुरपुर के पीओ प्रांजल गुप्ता, जेई प्रवीण लाभ, पीटीए संजीव कुमार, अंजुम अफरोज, रोजगार सेवक राकेश कुमार, उमेश मंडल और राजन मौजूद थे।

Advertisement
Share