महाश्वेता देवी के निधन पर माले कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

दरभंगा : भाकपा माले के जिला कार्यालय में साहित्यकार एवं लेखिका महाश्वेता देवी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. लक्ष्मी पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए शोकसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाश्वेता देवी को सामंती-पूंजीवादी शोषण अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाला एक कलम का क्रांतिकारी योद्धा बताया. इनलोगों ने कहा कि मास्टर साहेब नामक उनका उपन्यास कम्युनिस्ट विचार धारा का ठोस प्रमाण है. वहीं वक्ताओं ने शोषण पीड़ितों के मुक्ति के लिए उनके द्वारा कलम उठाना उनके पारिवारिक विरासत के आलोक में उल्लेख करते हुए बताने का प्रयास किया कि इस विचारधारा को उन्होंने जीवन पर्यन्त जारी रखा. उनकी मृत्यु दलित, पीड़ितों, आदिवासियों के लिए अपूर्णीय क्षति है. शोकसभा में आर.के. सहनी, कल्याण भारती, रानी शर्मा, प्रिंस कर्ण, देवेन्द्र कुमार, सदीक भारती, रामदेव मंडल, रविन्द्र कुमार, रोहित सिंह आदि ने विचार रखे.

