Home Featured महिला संवाद कार्यक्रम में उठी विकास और सशक्तिकरण की आवाज
Featured - मुख्य - April 20, 2025

महिला संवाद कार्यक्रम में उठी विकास और सशक्तिकरण की आवाज

दरभंगा: जिले के 18 प्रखंडों के 36 जीविका महिला ग्राम संगठनों में आज “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रचार वाहन विभिन्न योजनाओं का वीडियो के माध्यम से सभी को जागरूक किया जा रहा है। इस आयोजन में हजारों महिलाओं ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया।

Advertisement

महिलाओं ने अपनी जीवन में आये बदलाव को साझा करने के साथ अपने गांवों की ज़रूरतों और समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा की।महिला सशक्तिकरण योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने बताया कि इन योजनाओं के सहयोग से उनके जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आए हैं।

Advertisement

हायाघाट प्रखंड की लक्ष्मी देवी ने बताया कि”सतत जीविकोपार्जन योजना” से उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।उन्होंने गर्व से कहा कि उनकी बेटियाँ आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं,जो कभी सपना था।

Advertisement

महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान अपने गांव की मूलभूत समस्याओं पर भी आवाज उठाई, इनमें मुख्यतः स्कूल,सड़क मरम्मत,सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी तथा नाली निर्माण की मांग शामिल रही।

Advertisement

सिंहवाड़ा प्रखंड की महिलाओं ने बुनियादी ढांचे के विकास की आवश्यकता जताई,जबकि मनीगाछी प्रखंड की महिलाओं ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सूचनात्मक पम्पलेट वितरित किए गए,जिससे महिलाओं को योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।”महिला संवाद” एक ऐसा सशक्त मंच बन कर उभरा है, जहाँ महिलाएं अपने अनुभव,अपेक्षाएं और सुझाव साझा कर रही हैं।

यह पहल न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रही है, बल्कि बिहार में नीति निर्माण की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित कर रही है।

Share