Home Featured मांगों को लेकर आशा फेसिलिटेटर संघ ने पीएचसी पर किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - December 21, 2024

मांगों को लेकर आशा फेसिलिटेटर संघ ने पीएचसी पर किया प्रदर्शन।

दरभंगा: बिहार राज्य आशा एवं आशा फेसिलिटेटर संघ के राज्य कमेटी के आदेश के आलोक में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी के परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड मंत्री अनवरी बानो ने किया।

Advertisement

इस दौरान आशा एवं आशा फेसिलिटेटर संघ के प्रखंड मंत्री अनवरी वानो ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आशा एवं आशा फेसिलिटेटर पर अत्यधिक कार्य बोझ लादकर दमन की कार्रवाई करने का अधिकार जल्द खत्म करें। आशा ने नारेबाजी करते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता का कार्य लाभुकों को संस्था स्तर तक पहुंचना है।

Advertisement

गाइडलाइन के अनुसार जो कार्य आवंटित है उसके अतिरिक्त भी कई सामाजिक कार्यक्रमों में बिना प्रोत्साहन राशि के कार्य कराया जाता है। जिसे आशा संपादित करती है। लेकिन आयुष्मान कार्ड बनाने तथा भव्या पोर्टल पर अपलोड करने जैसे तकनीकी कार्रवाई करने में वह सक्षम नहीं है।

Advertisement
Share