मामूली विवाद में बैंक स्टाफ ने अपने ही हेड कैशियर को पीटा।

दरभंगा: भवेंद्र झा(सिंहवाड़ा)
यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया की भड़वाड़ा शाखा में सोमवार को तब अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया जब बैंक के ही तीन महीने पूर्व आये एक स्टाफ संजीव कुमार ने यूनाइटेड बैंक भरवारा में 23 वषों से कार्यरत हेड कैशियर अशोक कुमार चौधरी को बैंक में ग्राहकों के सामने पीट दिया। इस पिटाई से श्री चौधरी के नाक से खून बहने लगा और वह बेसुध होकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों के अनुसार एक चेक को कैश जल्दी करके देने का दवाब देने के कारण यह घटना हुई। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार का व्यवहार बैंक के ग्राहकों के साथ भी हिटलरशाही जैसा रहता है और ग्राहकों के साथ भी अक्सर तूतू मैंमैं होती रहती है। संयोग से शाखा प्रबंधक छुट्टी पर थे। पूरी घटना के बाद एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या संजीव कुमार का व्यवहार एक लोक सेवक का व्यहार है? निश्चित ही नही। अब देखना यह है कि इस कृत्य से बैंक की साख पर भी बट्टा लगाने वाले इस कर्मचारी पर बैंक कोई सख्त कारवाई करता है या ऐसे बदमिजाज लोक सेवक की बदमिजाजी को नजरअंदाज कर दिया जाता है ताकि आज नाक से खून बहाने के बाद कल किसी स्टाफ या ग्राहक का सर फोड़ने का भी मौका मिल सके!

