Home Featured मिथिला की परंपरा संग केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दरभंगा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत।
Featured - मुख्य - July 17, 2025

मिथिला की परंपरा संग केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दरभंगा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत।

दरभंगा: केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दरभंगा आगमन पर गुरुवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उदयशंकर चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया।

Advertisement

मिथिला की सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप केंद्रीय मंत्री को पाग, चादर और मखाना की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही केवटी के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

Advertisement

स्वागत समारोह में भाजपा जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, संगीता साह, मीरा मेहता, बालेंदु झा, सपना भारती, बबलू पंजियार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदयशंकर चौधरी ने कहा कि मिथिला की धरती पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करना गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके आगमन से क्षेत्र के ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

Advertisement
Share