Home Featured मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
Featured - मुख्य - September 25, 2025

मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।

दरभंगा: मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर खेल मैदान में शुक्रवार को होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर हाईटेक टेंट में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

वहीं, कार्यक्रम का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाने के लिए चार सौ से अधिक मीडिया कर्मियों के बैठने की अलग व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने और इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।

Advertisement

गुरुवार को जिलाधिकारी और एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा की समीक्षा की और अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दिन के करीब एक बजे नेहरा पूर्वी पंचायत में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर आएंगे।

Advertisement

पूरे मार्ग में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेड के किनारे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लोग खड़े रहेंगे।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक हजार से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस बीच बीडीओ दुनिया लाल यादव अपने कर्मियों व मजदूरों के साथ कार्यक्रम स्थल की सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारी में जुटे रहे।कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए तीन मार्ग तय किए गए हैं। इनमें एक मार्ग वीआईपी अतिथियों के लिए रखा गया है जबकि अन्य दो मार्गों से कार्यकर्ताओं और आम जन का प्रवेश होगा।

Advertisement

Share