Home Featured मेंटेनेंस कार्य को लेकर ओल्ड एरोड्रम फीडर से बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।
Featured - मुख्य - August 5, 2024

मेंटेनेंस कार्य को लेकर ओल्ड एरोड्रम फीडर से बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: गंगवार पावर सब स्टेशन से संचालित होने वाली 11 केवी ओल्ड एरोड्रम फीडर से बिजली आपूर्ति मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस संबंध में गंगवार पावर सब स्टेशन के जेइ दीपक अभिषेक ने बताया कि इस दौरान जगह-जगह पेड़ की डाली बिजली तार पर आ गया है। उसे कटाई एवं जर्जर तार को बदला जाएगा। इस दौरान इस फीडर के रानीपुर, बेलादुल्ला, सुंदरपुर, सुंदरपुरबीरा, बुचामन, महारानी पोखर, पासपोर्ट ऑफिस, बद्रीनगर का बीजली सप्लाई बंद रहेगी।

Advertisement
Share