
मोबाइल लूट कांड का 24 घंटे में खुलासा, दो युवक गिरफ्तार।
दरभंगा: बहादुरपुर थाने की पुलिस ने मोबाइल लूट कांड की महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए लूट हुए मोबाइल बरामद करते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया। मंगलवार की सुबह एपीएम थाना क्षेत्र के पिपरौलिया निवासी रामनाथ झा के पुत्र हर्षवर्धन रोज की तरह घर से बाज़ार में दूध बेचने के लिए घर से निकले इसी क्रम में बहादुरपुर थाना क्षेत्र टीचर्स कॉलोनी पिपरौलिया देकुली में एक बाइक पर दो युवक सवार ने अचानक से दूध व्यवसाय हर्षवर्धन का गाड़ी रोक कर पास में रखे विभो 15 मोबाइल लूट कर मौके से फ़रार हो गया।

जिसके बाद दूध व्यवसाय हर्षवर्धन ने उक्त मामले में बहादुरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाया। जिसके बाद शिकायत मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की। छानबीन में उक्त घटना में शामिल युवक की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। रतनपुरा गांव में छापेमारी की तो वहां से रंजन सहनी ओर शिवैसीपुर का रहने वाले रिक्की पासवान को गिरफ्तार कर लिया।


