
युवा स्वर्ण व्यवसायी की हत्या से दहशत में लोग, पुलिस प्रशासन के खिलाफ दिखा आक्रोश।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने पुलिस की चुस्ती को धत्ता बताते हुए बुधवार की शाम करीब 7 बजे सरेआम एक युवा स्वर्ण व्यवसायी की हत्या गोली मारकर कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश भी फूट पड़ा। घटना बहादुरपुर थानाक्षेत्र के पंडासराय – थलवारा रोड में गैस गोदाम के पास घटी है। मृतक की पहचान लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज निवासी बबलू साह के 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि राहुल की एपीएम थाना क्षेत्र के ब्रह्मोत्रा चौक के पास सोने चांदी की दुकान है। वह दुकान से शाम करीब साढ़े छः बजे घर केलिए अपनी सफेद अपाचे बाइक से निकले। जैसे ही वह गैस गोदान के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

कई राउंड गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को।सूचना दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहुल को डीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएमसीएच एवं मृतक राहुल के घर पर लोगों की काफी भीड़ इक्कठी हो गयी। लोगो मे पुलिस के प्रति आक्रोश भी दिख रहा था। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू के दी। पुलिस को कुछ खोखे भी बरामद हुए हैं। फिलहाल घटना का कारण लूटपाट था या कुछ और, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।


