Home Featured योजना विभाग के जेई पर निगरानी का शिकंजा,बहन की शिकायत से खुलासा।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 17, 2025

योजना विभाग के जेई पर निगरानी का शिकंजा,बहन की शिकायत से खुलासा।

दरभंगा: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में योजना एवं विकास विभाग के कनीय अभियंता अंसारुल हक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बुधवार सुबह 10 बजे से दरभंगा में तीन और मधुबनी में चार जगहों पर छापामारी शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही।

Advertisement

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो मुहल्ले में दो मकानों (भीगो और जमालपुरा) तथा आयुक्त कार्यालय परिसर के डिवीजन-1 कार्यालय में छापा मारा गया। मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना के हरिराहा गांव में उनके पैतृक घर पर भी टीम पहुंची।

कार्यालय से कोई महत्वपूर्ण कागजात जप्त नहीं हुए, लेकिन घरों पर जांच जारी है। निगरानी कोर्ट के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में डीएसपी शशि शेखर चौधरी सहित कई अधिकारी शामिल रहे।डीएसपी चौधरी ने बताया कि अभियंता की बहन की शिकायत पर जांच शुरू हुई। उन पर आरोप है कि चार माह पूर्व विभाग में योगदान देने से पहले मनरेगा छोड़ चुके हैं और दरभंगा में दो तीनमंजिला मकान, मधुबनी में जमीन व पक्का मकान बनाया है।

Advertisement

पटना निगरानी थाने में कांड संख्या 113/25 दर्ज है। अभियंता दो दिनों से छुट्टी पर हैं और दिल्ली गए बताए जाते हैं। निगरानी टीम ने सहायक अभियंता मंजूर अहमद व कार्यपालक अभियंता से भी पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। बरामदगी का विवरण मुख्यालय से जारी होगा।

Share