
रंजीत झा गगन बने ब्राह्मण कॉउन्सिल के जिलाध्यक्ष, सुबोध चौधरी को मिला जिला महासचिव का पद।
दरभंगा: ब्राह्मण कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा ने दरभंगा जिला में टीम का विस्तार करते हुए रंजीत कुमार झा गगन को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं सुबोध चौधरी को जिला महासचिव का दायित्व दिया है।

रविवार को राष्ट्रीय संरक्षक उदय शंकर चौधरी के बलभद्रपुर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में यह घोषणा की गई। इस दौरान श्री चौधरी द्वारा डॉ झा समेत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जिला महासचिव को पाग चादर से सम्मानित किया गया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जिला महासचिव ने संगठन एवं नेतृत्व प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपनी जिम्मेवारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार झा गगन ने कहा कि जल्द जिला के सभी प्रखण्डों में टीम का विस्तार होगा। ब्राह्मण एकता के साथ साथ जरूरतमंद ब्राह्मणों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस दौरान प्रदीप कुमार चौधरी, रेवती रमन मिश्र, प्रणव मिश्र एवं शिवेंद्रनाथ आदि भी मौजूद रहे।

