Home Featured रविवार को आयोजित होगा ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 136वाँ जन्म-महोत्सव सह विराट सत्संग।
Featured - मुख्य - March 1, 2024

रविवार को आयोजित होगा ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 136वाँ जन्म-महोत्सव सह विराट सत्संग।

दरभंगा: श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्रजी कब विराट सत्संग रविवार को मेडिकल ग्राउंड में होना है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। सभी सत्संगी इसके लिए तन, मन से जुटे हैं। सत्संग विहार, दरभंगा द्वारा आगामी 3 मार्च को डीएमसीएच मैदान में परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के 136 वें जन्म-महोत्सव सह विराट सत्संग के निमित्त जोरशोर से तैयारी चल रही है।मौके पर सत्संगी शिव किशोर राय ने कहा कि श्री श्री ठाकुर के दार्शनिक चिंतन का सारतत्व गृहस्थी जीवन में रहते हुए भी परम पिता परमेश्वर के प्रति सच्ची आस्था के लिए प्रेममय वातावरण की अनिवार्यता रही है। इस आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सत्संगी दीप नारायण सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दिन प्रातः कालीन प्रार्थना से प्रारंभ होकर शोभा यात्रा, बाल-सम्मेलन, मातृ-सम्मेलन, युवा सम्मेलन, धर्म सम्मेलन, संध्याकालीन विनती प्रार्थना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है।

Advertisement
Share