Home Featured दुर्गा पूजा से लौट रहे युवक पर चली गोली, हालत गंभीर।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 29, 2025

दुर्गा पूजा से लौट रहे युवक पर चली गोली, हालत गंभीर।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरहुल्ली पंचायत के राघवा निवासी 18 वर्षीय सकलदीप सहनी उर्फ गोलू कुमार को पेट में गोली लग गई। घटना सोमवार देर रात कोरा से रघवा जाने वाली सड़क पर चंसी भुइयां स्थान पुलिया के पास हुई। घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे सिंहवाड़ा सीएचसी से डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां निजी क्लीनिक में उसका ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई।

Advertisement

देर रात हुई वारदात ग्रामीणों के अनुसार, भरहुल्ली से दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे युवकों का एक दल पुलिया के पास रुका था। इस दौरान लोरिका गांव के कुछ युवक भी वहां पहुंचे। चर्चा के बीच अचानक गोली चल गई, जो सकलदीप के पेट में जा लगी। गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सुबह चार बजे पहुंचे अस्पताल गोली लगने के बाद घायल को उसके साथी युवक लगभग सुबह चार बजे सिंहवाड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख डीएमसीएच रेफर कर दिया।

Advertisement

फिलहाल युवक का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।परिजन व पंचायत मौनघटना को लेकर न तो पंचायत प्रतिनिधि कुछ बोल रहे हैं और न ही परिजन ने अब तक कोई बयान दिया है।

Advertisement

Share