Home Featured रेलवे ट्रैक पर मिला चाचा-भतीजा का शव, हत्या के बाद लाश ट्रैक पर फेंकने की आशंका।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 17, 2025

रेलवे ट्रैक पर मिला चाचा-भतीजा का शव, हत्या के बाद लाश ट्रैक पर फेंकने की आशंका।

दरभंगा: सोमवार को दरभंगा जिले के जाले थानाक्षेत्र में एक साथ दो शव मिलने से सनसनी मच गयी है। दोनों युवकों का शव दरभंगा-सीतामढ़ी रेल लाइन पर जोगियारा और चंदौना हॉल्ट स्टेशन के बीच मिला है। दोनो युवक के शव नग्न हालत में क्षत विक्षत पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते स्थानीय थाना की पुलिस के साथ रेल पुलिस जांच में जुट गई।

Advertisement

दोनों मृतको की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी नगर पंचायत के वार्ड चार निवासी अलीम नद्दाफ के 25 वर्षीय पुत्र चांद बाबू और उसके भतीजे अमजद नद्दाफ का पुत्र 19 वर्षीय मोहम्मद इमरान नद्दाफ के रूप में हुई है।

Advertisement

मृतक के पिता मो अमजद नद्दाफ ने बताया कि कल रात को 9 बजे घर से मेरा भाई और बेटा 2 बाईक अपाचे और ग्लैमर लेकर निकले थे। भाई बैंग्लौर में मजदूरी करता था। 15 दिन पहले ही गांव आया था। पूर्वजों की अपने हिस्से की जमीन अपने नाम पर करना चाहता था। रात में दोनों घर से शौचालय जाने की बात बात कर निकले। 2 घंटे बाद परिजनों के द्वारा फोन करने पर रिसीव नहीं किया गया। सुबह जानकारी मिली कि दोनों की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है। मृतक इमरान के पिता ने बताया कि दोनों का मोटरसाइकिल अब तक नहीं मिला है और फोन भी गायब है। दोनों का शव नग्न अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला है। ऐसा लगता है कि किसी ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से दोनों के लाश को घर से 12 किलोमीटर दूर लाकर रेलवे पटरी पर फेंक दिया हो।

Advertisement

इधर, घटनास्थल पर पहुंची जाले थाना की पुलिस ने दरभंगा से एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य को जमा कर लिया है। एफएसएल की टीम छानबीन में जुट चुकी है। जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि दोनों ही मृतक पुपरी थाना क्षेत्र के गंगी गांव के वार्ड चार निवासी चाचा भतीजा थे। दोनों बाहर रहकर मजदूरी करते थे। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम डीएमसीएच में कराया जा रहा है।

Advertisement
Share