Home Featured लकड़ी के ढेर के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका।

लकड़ी के ढेर के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका।

दरभंगा: मंगलवार को लकड़ी के ढेर के नीचे से एक युवक का शव बरामद किया गया। उसके गले में काले रंग का गमछा बंधा हुआ था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। शव घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गानौन गांव के घटवा डीह से मानसरा जाने वाली कच्ची रोड के पास मिला है।

Advertisement

युवक की पहचान गोईमिश्र गांव के 28 वर्षीय अनीश कुमार झा के रूप में की गई। जब गांव की कुछ युवती लकड़ी के ढेर को उठाने पहुंची तो शव देख वो चीख पड़ीं। तब जाकर लोगों को यहां लाश रखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

Advertisement

इधर, मृतक की मां पुनीता देवी ने बताया कि अनीश मुंबई में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। एक महीने पहले वो घर आया था और यही पर इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था। सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे उसे किसी का कॉल आया। इसके बाद वह छत पर बात करने चला गया। फिर वह कब बाहर निकल गया यह पता नहीं चला।

Advertisement

सुबह घर में उसे नहीं देखी तो लगा कि शायद किसी के यहां काम करने गया होगा। फिर उसके मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ था। उसके बाद घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर लकड़ी ढेर के नीचे उसके शव को छुपाए जाने का जानकारी मिली।

Advertisement

इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजन युवक की किसी से दुश्मनी या किसी पर शक होने की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृश्या यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।

Share