Home Featured लगमा में सोलह दिवसीय महायज्ञ की तैयारी पूरी, 1500 कन्याओं की निकलेगी कलश शोभायात्रा।
Featured - मुख्य - February 28, 2025

लगमा में सोलह दिवसीय महायज्ञ की तैयारी पूरी, 1500 कन्याओं की निकलेगी कलश शोभायात्रा।

दरभंगा: जिले के तारडीह प्रखंड अंतर्गत जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम लगमा में सोलह दिवसीय लक्षचंडी महायज्ञ और अति विष्णु यज्ञ की तैयारी पूरी हो गई है। शनिवार को करीब पंद्रह सौ कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ मंडप सजकर तैयार हो गया है।

Advertisement

यज्ञ संयोजक गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि 1 से 16 मार्च तक महायज्ञ होगा। सुबह 7 बजे कलश शोभा यात्रा निकलेगी। 2 मार्च से पूजन, सप्तशती, रामलीला, रासलीला, संगीतमय कथा और प्रवचन होंगे। वहीं 7 मार्च से अति विष्णु यज्ञ शुरू होगा। कलश यात्रा आश्रम से शुरू होकर कैथवार स्थित कमला नदी के तट तक जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों महायज्ञों की पूर्णाहुति 16 मार्च को होगा।

Advertisement
Share