Home Featured लोक अदालत को लेकर जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक।
Featured - मुख्य - April 15, 2025

लोक अदालत को लेकर जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

दरभंगा: 10 मई 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  विनोद कुमार तिवारी ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।

Advertisement

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। लोक अदालत में दावा वाद,एक्साइज के मामले,शमनीय आपराधिक वाद,एन आई एक्ट, विद्युत विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, मापतौल जैसे मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पक्षकारों के नाम नोटिस जारी करना एवं पक्षकारों के साथ प्रि काउंसलिंग करना जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने स्तर से बेहतर प्रयास करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव आरती कुमारी सहित दरभंगा सदर के सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Share