Home Featured वरीय पुलिस अधीक्षक ने लहेरियासराय थाना का किया औचक निरीक्षण।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने लहेरियासराय थाना का किया औचक निरीक्षण।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बुधवार को लहेरियासराय थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, चौकीदार परेड, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का बारीकी से जांच कर लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

वहीं निरीक्षण के बाद नये कानून की समीक्षा की गई। लंबित कांड, कुर्की जप्ती, वारंट समीक्षा, विधि व्यवस्था, केस अनुसंधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए आगामी सरस्वती पूजा को लेकर वहीं विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण हेतु 24 घंटे की गश्ती एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया। वहीं थाना परिसर में अवस्थित पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के आवास स्थल का भी निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement
Share