Home Featured वर्चस्व की लड़ाई में पांच राउंड फायरिंग, पुलिस की तत्परता से टली घटना।

वर्चस्व की लड़ाई में पांच राउंड फायरिंग, पुलिस की तत्परता से टली घटना।

दरभंगा: जिले में एकबार फिर दिनदहाड़े गोलाबारी की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती पेश है। अपराधियों ने कहीं न कहीं पुलिस को संदेश देने की कोशिश की है कि उनमें कानून खौफ नहीं और वे रात के अंधेरे में छिपकर नही, बल्कि दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, शनिवार दोपहर सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के निकट वर्चस्व की लड़ाई में तीन बाइक पर सवार चारअपराधियों ने 5 राउंड फायरिंग करके दहशत पैदा करने की कोशिश की है।गोलीबारी होते ही आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखा बरामद किया।

Advertisement

बताया जाता है कि बस स्टैंड की बंदोबस्ती को लेकर पुराने और नए कॉन्ट्रैक्टरों के बीच विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले बस स्टैंड की बंदोबस्ती 1 करोड़ 70 लाख रुपए में नए कॉन्ट्रैक्टर को मिली थी। जिला प्रशासन को इस विवाद की जानकारी पहली से थी।

Advertisement

इसी कारण बस स्टैंड पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद अपराधी फायरिंग कर फरार हो गए। घटना दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड की है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 2 बाइक पर तीन लोग आए। फिर एक बाइक पर दो लोग आए। सभी ने मुंह काले कपड़े से ढक रखे थे। सिर्फ आंखें दिख रही थीं। पहले 4 राउंड और फिर एक राउंड फायरिंग कर तेजी से भाग निकले। वे लोग किसी को पहचान नहीं पाए।

Advertisement

हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बंदोबस्ती को लेकर विवाद की आशंका पहले से पुलिस को भी थी। इसलिए पुलिस भी एक्टिव मोड में थी। पहले जिनको बंदोबस्ती मिली थी, वह रद्द कर दी गई। अब नए कॉन्ट्रैक्टर को बंदोबस्ती दी गयी है। इसी को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement
Share