Home Featured विकास मित्र के पुत्र ने वार्ड सदस्य के हत्या की दी सुपारी, थाना में दिया आवेदन।

विकास मित्र के पुत्र ने वार्ड सदस्य के हत्या की दी सुपारी, थाना में दिया आवेदन।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की भवानीपुर पंचायत के वार्ड सदस्य की हत्या की सुपारी विकास मित्र के पुत्र द्वारा बदमाश को देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर वार्ड 13 के सदस्य गंगा किशोर चौपाल ने विकास मित्र प्रमिला देवी व उसके पुत्र रौशन राम के अलावा मोबाइल पर धमकी देने वाले के खिलाफ सिंहवाड़ा थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वार्ड सदस्य ने बताया है कि विकास मित्र की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों व विकास मित्र के सहोदर भाई बैद्यनाथ राम ने उसके खिलाफ डीएम, बीडीओ सहित कई अधिकारियों के कार्यालय में लिखित शिकायत किया है। वार्ड सदस्य का आरोप है कि इसी आक्रोश में विकास मित्र व उसका पुत्र उसे निशाना बना रहे हैं। 12 अक्तूबर की मध्य रात्रि में वार्ड सदस्य के मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 9594410052 मोबाइल नंबर से काल कर वार्ड सदस्य को धमकी देते हुए कहा कि रौशन से तुम झगड़ा करते हो उसने तुम्हारी हत्या की सुपारी दी है।

Advertisement
Share