विधायक ने किया यात्री भवन का उदघाटन।

दरभंगा : जले विधायक जीवेश कुमार ने आज क्षेत्र के चन्द्रदीपा स्थित मदरसा बदिबिया समिलिया मोलाई उलूम स्थित यात्री भवन का उद्घाटन किया। उदघाटन में अपने उदगार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि मैं आपके हर शुख-दु:ख में साथ हूँ, आपके आदेश से चन्द्रदीपा तक पहुंचा हूँ, आपके समस्या के समाधान के लिए संबन्धित विभाग को अनुशंसा भेज दिया है. मेरे प्राथमिकता में सड़क, बिजली, स्वच्छ पानी व स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने के लिए विभाग को लिखा है, भारतीय जनता पार्टी का विधायक हूँ, आपने वोट दिया या नहीं दिया यह चुनाव तक सीमित था. मेरे लिए क्षेत्र के सभी मतदाता सामान है. इस अवसर पर आयोजित समोरोह की अध्यक्षता पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता मझहरुल हसन शेरू ने की. इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करने वालो में मसरुल हसन गुड्डू, मो0 फिरोज, नासिरुल डीलर आदि थे. इस समारोह में क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने उपस्थित होकर अपने-अपने समस्या से संबन्धित स्मार पत्र विधायक को सौपा.

