Home Featured विधायक ने सीएम तक समस्याएं पहुंचाने का दिया भरोसा; +2 उत्क्रमण व स्पीड ब्रेकर की घोषणा।
Featured - मुख्य - January 6, 2026

विधायक ने सीएम तक समस्याएं पहुंचाने का दिया भरोसा; +2 उत्क्रमण व स्पीड ब्रेकर की घोषणा।

दरभंगा: शहर के कामेश्वरी प्रिया पूअर होम परिसर स्थित ब्रेल हॉस्टल के सभागार में लुई ब्रेल की 174वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि वे दृष्टि दिव्यांगों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। उन्होंने दरभंगा राज की ओर से स्थापित कामेश्वरी प्रिया पूअर होम के “गौरवमयी अतीत” की वापसी के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन भी दिया।

Advertisement

विधायक मंडल ने बताया कि दृष्टि दिव्यांग छात्रों की सुरक्षा व सुविधा के लिए विद्यालय के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय को +2में उत्क्रमित किए जाने की घोषणा की गई।दिव्यांगजन सशक्तीकरण के सहायक निदेशक आशीष अमन ने ब्रेल हॉस्टल में बिजली से जुड़ी समस्याओं के समुचित समाधान का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि दोनों विद्यालयों के लिए एक आधुनिक सुविधासंपन्न कंप्यूटर लैब शीघ्र स्थापित की जाएगी।समारोह में डॉ. मित्रनाथ झा ने कामेश्वरी प्रिया पूअर होम को हेरिटेज वैल्यू वाला बताते हुए इसके मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए जीर्णोद्धार पर विचार करने की जरूरत बताई। नेशनल ब्लाइंड यूथ एसोसिएशन (एनबीवाईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभित यादव ने ब्रेल हॉस्टल की माकूल मरम्मत की मांग रखी।

Advertisement

आर्थिक सहयोग की घोषणा करते हुए प्रो. जयशंकर झा ने ब्रेल हॉस्टल के जीर्णोद्धार के लिए तत्काल 51000रुपये देने की बात कही। विधायक ईश्वर मंडल ने भी 51000रुपये का सहयोग देने की घोषणा की।नि:शुल्क इलाज का आश्वासन, अन्य मांगें भी उठींरेड क्रॉस के राज्य प्रतिनिधि डॉ. आरबी खेतान ने दृष्टि दिव्यांगों को हड्डी संबंधी रोगों में अपनी ओर से नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने की बात कही।

Advertisement

एनबीवाईए के प्रदेश अध्यक्ष कोमल नारायण मिश्र ने मुख्यमंत्री की उस योजना की सराहना की, जिसमें बुजुर्गों को उनके आवास पर मेडिकल सुविधा देने की व्यवस्था है, और अनुरोध किया कि इस योजना में दृष्टि दिव्यांगों को भी शामिल किया जाए।वहीं, एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव विष्णुदेव साह ने दृष्टि दिव्यांगों को बस यात्रा में नि:शुल्क सुविधा दिए जाने की मांग उठाई। मंच संचालन के दौरान कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के राज्य परामर्शदात्री सदस्य उज्ज्वल कुमार ने सहायक निदेशक से आरपीडब्लूडी एक्ट 2016के अनुरूप शैक्षणिक व छात्रावासीय भवनों के निर्माण की मांग रखी।

Share