Home Featured विशाल झा हत्याकांड के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 21, 2025

विशाल झा हत्याकांड के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: पतोर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर निवासी गुणानंद झा के पुत्र विशाल कुमार झा की तीन बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी संदर्भ में पतोर थाना काण्ड संख्या 143/22 , दिनांक- 10.08.22 , धारा 302/120 (B) & 27 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई थी।

Advertisement

इसमें थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी चंद्र नारायण सिंह उर्फ कामता प्रसाद सिंह के पुत्र खगेंद्र नारायण सिंह उर्फ सोनू सिंह जो करीब 2.5 वर्षों से फरार चल रहे था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु DIU टीम एवं थाना के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस दबिश के कारण उक्त अभियुक्त के द्वारा बीते बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया।

Advertisement
Share