Home मुख्य विशेष: बिल्डिंग बायलॉज की अनदेखी कर दरभंगा नगर निगम ने शहर में जाम की समस्या को सबसे ज्यादा बढ़ाया!
मुख्य - August 1, 2016

विशेष: बिल्डिंग बायलॉज की अनदेखी कर दरभंगा नगर निगम ने शहर में जाम की समस्या को सबसे ज्यादा बढ़ाया!

images (23)
दरभंगा। अभिषेक कुमार
दरभंगा शहर में जहाँ आज फिर से एक बार यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत एवं शहर को जाम से मुक्त कराने की कवायद शुरू हो रही है वहीँ करोड़ों की लागत से बनी कई बहुमंजिले होटल के संचालकों ने सामने की सड़क को ही अपना पार्किंग मान लिया है और अतिरिक्त रूप से इसकी व्यवस्था नहीं की है, इस पर किसी का ध्यान नही जाना भी आश्चर्य जरूर पैदा करता है। इस तरह पार्किंग के अभाव में सड़क पर ही गाड़ियां लगती हैं और जाम की सूरत को चार चांद लगाती हैं। होटल निर्माण संबंधी नक्शों की स्वीकृति देने वक्त नगर निगम प्रशासन ने भी राज्य सरकार के बिल्डिंग बायलॉज की अनदेखी कर दी और धड़ल्ले से लाइसेंस दे दिया। लगातार जाम एवं अतिक्रमण की समस्या पर जिला प्रशासन करवाई कर बस ज्यादा से ज्यादा फूथपाथ को उजाड़ पाता है। बहुत हुआ तो जाम की समस्या से निजात दिलाने केलिए एक अजूबा उपाय शुरू कर देता है, बाइक सवारों का हेलमेट चेकिंग। और हेलमेट चेकिंग में प्रशासन ऐसे भिड़ंता है जैसे जाम की समस्या बाइक सवार के हेलमेट नही पहनने के कारण हो। वो कहते हैं न कि कमजोर की लुगाई सबकी भौजाई, तो यहां भी कमजोर जनता का खून चूसने में प्रशासन कोई कसर नही छोड़ता पर नगर निगम के आला अधिकारियों पर बिल्डिंग बायलॉज की अनदेखी करने केलिए कोई करवाई न कभी हुई है और न होने की उम्मीद रहती है।

Share

Leave a Reply