Home Featured शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
Featured - मुख्य - May 14, 2025

शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: गुरुवार को रोड डिपार्टमेंट की ओर से सड़क चौड़ीकरण का काम होगा। इसके तहत पोल और तार शिफ्ट किए जाएंगे। इस कारण इमरजेंसी फीडर और कटहलबाड़ी फीडर गुरुवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बंद रहेंगे। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कई इलाके प्रभावित होंगे। इनमें तारामंडल, पॉलीटेक्निक कॉलेज, बेला, परमेश्वर चौक, सुंदरपुर, बीरा, बाघमौर, कटहलबारी, विद्यापति चौक और भंडार चौक शामिल हैं। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Advertisement
Share