
शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
दरभंगा: सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 33/11 केवी पंडासराय पीएसएस से निकलने वाली इमरजेंसी फीडर की लाइन से टकरा रही पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई की जाएगी। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे ऑफिसर कॉलोनी, कलेक्ट्रेट रोड, सिविल कोर्ट, कमिश्नरी बिल्डिंग, एसएसपी ऑफिस भवन, सेल टैक्स ऑफिस, पुलिस लाइन, लहेरियासराय थाना, मंडल कारा, जुवेनाइल जेल, बापू नगर कॉलोनी और सर्किट हाउस जैसे इलाके प्रभावित होंगे।


