
शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
दरभंगा: सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामनगर ग्रिड से निकलने वाली 33 केवी पंडासराय फीडर पर काम होगा। फीडर से संपर्क में आने वाली पेड़ों की टहनियां काटी जाएंगी। साथ ही 33 केवी फीडर में तार बदले जाएंगे। 33/11 केवी जेल पीएसएस से निकलने वाली सभी फीडर को रोटेशन पर चलाया जाएगा। काम के दौरान सभी फीडरों की लाइन 3 घंटे बाधित रहेगी। सैद नगर, एकमी रोड, फ्रेंड कॉलोनी, खराजपुर, टीचर कॉलोनी, मिथिला नगर, जनकपुरी आदि में प्रभाव पड़ेगा।


