Home Featured शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने पर लगा रोक, नए कर्मी की होगी बहाली।
Featured - मुख्य - May 17, 2025

शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने पर लगा रोक, नए कर्मी की होगी बहाली।

दरभंगा: नगर निगम के विभिन्न विभागों में संविदा पर बहाल करीब 50 अकुशल कर्मी हटाएं जाएंगे। इनकी जगह पर संविदा पर नई कर्मियों की बहाली होगी। शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी के कर्मियों की मनमानी व बेतरतीब तरीके से सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने पर वार्ड पार्षदों की नाराजगी पर जर्जर सड़क को व्यवस्थित करने तक आगे गैस पाइप लाइन बिछाने पर ब्रेक लगा दिया गया।

Advertisement

पशु शव निस्तारण को लेकर बेनीपुर में 25 लाख रुपए की लागत से शव दाह गृह बनेगा। यह निर्णय शनिवार को निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक में लिया गया।

Advertisement

कचरा के उठाव व प्रबंधन में मानक का उपयोग नहीं, पशुओं के मरने पर समय पर निस्तारण नहीं, आवारा पशुओं का शहर में विचरण, पानी की समस्या व गैस पाइप लाइन बिछाने में ठेकेदार की मनमानी और वार्ड में बिना पार्षद को बताए कार्य किए जाने को लेकर पार्षदों ने हंगामा किया। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि 50 कर्मियों की छंटनी कर अब नए 50 को संविदा पर बहाल करने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

सरकारी भूमि को कब्जा किए जाने और अतिक्रमण मुक्त नहीं किए जाने की शिकायत पार्षद नवीन सिन्हा और मुकेश महासेठ ने की। गंगवाड़ा में नगर निगम की जमीन पर अवैध तरीके से छह दर्जन से अधिक मकान बनाए जाने पर पार्षदों ने सवाल उठाया।

Advertisement

पार्षद नफीसुल हक रिंकू ने कहा कि पिछले दिनों भी यह मुद्दा उठा। सीओ से इसकी जांच करवाई गई। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कचरा का सही से उठाव नहीं लेकर पार्षद गंगा मंडल ने भी अपनी बात रखी। पार्षद फिरौस जहां ने कहा कि नागेंद्र झा महिला कॉलेज के सामने जर्जर नाले पर हंगामा किया। वार्ड 11 की पार्षद सोनी पूर्वे ने ठेकेदार और निगम कर्मियों की ओर से मनमानी की शिकायत की। जबकि एक महिला पार्षद ने विकास कुमार नामक एक संविदा कर्मी की ओर से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत उठाकर उन्हें बैठक में बुलवा कर कार्रवाई की मांग की।

Share