
शहर में वन वे का उलंघन करने वाले बाइक सवारों से शुरू हुई जुर्माना वसूली की कारवाई।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने में अबतक असफल रहे जिला प्रशासन द्वारा नित नये नये प्रयोग के रूप में जनता पर नए नए नियम लादे जाते हैं। जबकि मुख्य सड़क एवं नालों की जमीन पर कब्जा जमाये बड़े बिल्डिंग वाले अतिक्रमणकारियों के ऊपर बुलडोजर चलाने की हिम्मत दिखाकर जाम की समस्या को कम किया जा सकता है। पर बड़े रसूखदारों को बड़ा संरक्षण मिले रहने के कारण आमजनता पर नए नए नियम लादकर जाम की समस्या से मुक्ति का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा अक्सर दिखाया जाता है।
इसी कड़ी में 15 दिसंबर से शहर में दो पहिया वाहन केलिए भी वन वे लगाया गया। उलंघन करने पर अबतक लोगो को रोक कर समझाया जाता था। पर अब उनसे जुर्माना वसूली शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को यातायात थाना की पुलिस द्वारा वन वे का उलंघन करने वाले कई बाइक सवारों से एक एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गयी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी ने 15 दिसंबर से वन वे लागू है। शुरू में लोगों को रोककर समझा कर जागरूक किया गया। पर अब जो भी इसका उलंघन करेंगे, उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यह नियम जिला प्रशासन द्वारा आमजन के हित मे जाम से निजात दिलाने केलिए लाया गया है। अतः लोगों को इसका पालन कर जिला प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

