Home Featured शांति बिगाड़ने के प्रयास को प्रशासनिक तत्परता ने किया नाकाम।
Featured - मुख्य - June 1, 2025

शांति बिगाड़ने के प्रयास को प्रशासनिक तत्परता ने किया नाकाम।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। हालांकि प्रशासनिक सूझबूझ एवं पुलिस की तत्परता से स्थिति पर नियंत्रण किया गया।

Advertisement

दरअसल, विवाद उस समय बढ़ा जब शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के मदारपुर में एक मंदिर में तोड़फोड़ की बात सामने आयी। हालांकि स्थानीय लोगों ने भी सूझबूझ का परिचय दिया और किसी उकसावे में नही आये। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार प्रभारी एसडीओ संजीत कुमार कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Advertisement

मामले के सम्बंध में स्थानीय समाजसेवी अंकुर गुप्ता ने बताया कि भवगती स्थान मंदिर के अंदर गर्भगृह में बने भगवती के मिट्टी के पिंडो को किसी ने देर रात तोड़ दिया। यह पिंड सात पवित्र जगहों से मिट्टी लाकर गंगाजल से विधिवत पूजा अर्चना के साथ बनाकर स्थापित किया जाता है। इस तरह के कृत्य करने वालों को प्रशासन चिन्हित कर सख्त से सख्त कारवाई करे।

Advertisement

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि अंदर देखने से पता चलता है कि किसी ने जानबूझकर मिट्टी के पिंडो को तोड़ा है। मंदिर के पुजारी द्वारा पिंडो को पुनः स्थापित किया जा रहा है। पुलिस इस घटना को अंजाम देने वालो की तलाश में लग गयी है। ऐसी घटना करने वाले एवं घटना के पीछे की मंशा भी पुलिस जांच में जल्द सामने आ जायेगी।

Advertisement

वहीं प्रभारी एसडीएम संजीत कुमार ने लोगो से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रही है। ऐसे लोग जल्द चिन्हित कर लिए जाएंगे और उनपर सख्त कारवाई होगी।

Share