
शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम को विफल करने में सरकार व प्रशासन नाकाम : माले।
दरभंगा: लोकसभा में प्रतिपक्ष ने नेता राहुल गांधी द्वारा शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम के तहत आज दरभंगा स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेदकर कल्याण छात्रावास में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम को अंतिम समय में एक दिन पूर्व जगह परिवर्तन का आदेश सरकार और प्रशासन की तानाशाही और लोकतंत्र को खत्म करने का नाकाम प्रयास था।

जिसे आज दरभंगा कल्याण छात्रावास और दरभंगा के आम छात्र युवा ने नाकाम कर दिया और राहुल गांधी का ऐतिहासिक कार्यक्रम अंबेदकर कल्याण छात्रावास में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और इस कार्यक्रम को भाकपा (माले) के छात्र युवाओं ने अपने सक्रिय समर्थन देते हुए सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्तव्य जारी करते हुए भाकपा (माले) जिला सचिव ने कहा कि दरभंगा के छात्र-नौजवानों खासकर वेलफेयर हॉस्टल के छात्रों का क्रांतिकारी अभिनन्दन है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस पहलकदमी को दरभंगा याद रखेगा। मिथिला में महागठबंधन पूरी ताकत के साथ हस्तक्षेप करेगा और भाजपा के इस गढ़ को ध्वस्त करेगा।

कल मुजफ्फरपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री मंगल पांडेय को घेरा तो एक दिन पहले जीविका कैडर ने मुख्यमंत्री के महिला संवाद की धज्जियां उड़ा दीं। नौजवानों, महिलाओं, मजदूरों, दलितों, अल्पसंख्यकों को ठगने वाली सरकार अब और बर्दाश्त नहीं। भाकपा (माले) की ओर से युवा नेता संदीप कुमार चौधरी, प्रिंस राज, केशरी कुमार यादव, ओणम सिंह, सबा रौशनी, बिपिन कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।


