
शीतलहर के कारण कक्षा 1-8 तक की पढ़ाई 22 दिसंबर तक स्थगित।
दरभंगा: जिले में तेज शीतलहर और पारे में भारी गिरावट से बच्चों के स्वास्थ्य व जीवन पर बुरा असर पड़ने की आशंका के चलते जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर सभी सरकारी-निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) व कोचिंग संस्थानों में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 22 दिसंबर 2025 तक बंद रखने का ऐलान किया गया है।शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया है।

