
शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई 31 दिसंबर तक बंद।
दरभंगा: जिले में जारी शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी, दरभंगा के आदेशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य 31 दिसंबर तक स्थगित रहेगा। आदेश के तहत जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में उक्त अवधि तक कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। प्रशासन ने ठंड और शीतलहर को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया है।


